सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में अपना फैसला सुनाएगी. यह मामला तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है. बीजेपी नेता विजय मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत में राहुल गांधी के कोर्ट में पेश होने की संभावना है. दोपहर तक इस अहम केस में अदालत का निर्णय आ सकता है.