डिजिटल लेनदेन का इस्तेमाल करने वाले लोगों और व्यापारियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी चार्ज लगाने के फैसले को फिलहाल दिवाली तक के लिए टाल दिया गया है. पहले इस फैसले को 15 अक्टूबर से लागू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए समिति ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.