नेपाल में मौत का आंकड़ा 1369 तक पहुंच गया है. और करीब 8000 लोग अब भी लापता हैं. हिमालयी ग्लेशियर टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ ने घरों, सड़कों और पुलों को मलबे में बदल दिया. सबसे बड़ी चिंता उन करीब 100 हाइड्रोपावर कर्मचारियों को लेकर है, जो मलबे से भरी सुरंगों में फंसे बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.