ओडिशा के गंजाम जिले के गोपालपुर में चक्रवात के कारण मौसम बेहद खराब हो गया है. लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश तेज हो गई है. तटीय इलाकों को खाली करा लिया गया है और पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है. स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं.