आज बात सोशल मीडिया और सुरक्षा से जुड़े एक ऐसे बड़े विवाद की, जिसने देश के कानूनी और राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. भारत में 15 करोड़ से ज़्यादा लोग एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, जिसका नाम है टेलीग्राम (Telegram). लेकिन अब यह ऐप एक बहुत बड़े कानूनी बवंडर के केंद्र में है. सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में साफ कह दिया है कि टेलीग्राम अब सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रहा, बल्कि यह अपराधियों के लिए एक नया 'डार्क वेब' बनता जा रहा है. देखें कूटनीति.