दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फाउंडर अभिजीत दिपके की अगुवाई में यह नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर यह प्रोटेस्ट किया जा रहा है. प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से उन्हें औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद संगठन ने अपने कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय कर ली है. पार्टी का कहना है कि वह आम लोगों से जुड़े मुद्दों को अनोखे अंदाज में सामने लाना चाहती है, जिससे जनता और प्रशासन दोनों का ध्यान आकर्षित हो सके.