दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में एक बार फिर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. धारा 163 लागू होने के बाद भी कई प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस सर्किल के आसपास एकत्र हो गए थे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें डीसीपी सचिन शर्मा भी शामिल थे, मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई शुरू की. प्रदर्शनकारियों में से कई लोग मीडियाकर्मियों और पत्रकारों के पीछे छुपने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी पहचान कर उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया.