दिल्ली में तिरंगा अभियान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. CKP के संस्थापक अभिजीत दिपके को कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकालने की कोशिश के बाद दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया. देर रात हिरासत में लेने के बाद पुलिस आज उन्हें एसीएमएम कोर्ट में पेश करेगी. इस पेशी को ध्यान में रखते हुए मंदिर मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग लगाई गई है.