परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की गहराई से जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मानसा पहुंच गई है. सीबीआई इस मामले में मुख्य आरोपियों, नशे के कारोबार से जुड़े संपर्कों और पुलिस प्रशासन की संभावित संलिप्तता की जांच करेगी. मृतक का परिवार पुलिस, नेताओं और ड्रग तस्करों के नेक्सस का आरोप लगा रहा है. सीबीआई की फॉरेंसिक टीम साक्ष्यों और मोबाइल डाटा की पड़ताल करेगी. इस जांच से पंजाब में कानून व्यवस्था और नशे के कारोबार से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है.