भारत और रूस अब डिफेंस पार्टनरशिप को अगले स्तर पर ले जाएंगे. दिल्ली में शुरू होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले 11 सितंबर को जब पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन मिलेंगे तो दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के अगले फेज की डिलीवरी और ब्रह्मोस मिसाइल के डेवलपमेंट पर बात होगी.