ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ गए हैं. लूला दा सिल्वा ने चुनाव जीतकर फिर से ब्राजील के राष्ट्रपति का पद संभाल लिया है. जीत के बाद लूला ने कहा कि ब्राजील अब किसी के प्रभाव में काम नहीं करेगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी के बाद राजनीति गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी इसके विरोध में आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार हो चुकी है.