चुनाव आयोग को लेकर राजनीतिक घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है. विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के बीच अब राहुल गांधी का विदेश दौरा चर्चा के केंद्र में आ गया है. भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर सवाल उठाते हुए तीखे हमले शुरू कर दिए हैं. बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी अज्ञात यात्राओं पर जाते हैं और वहां संदिग्ध लोगों से मुलाकात करते हैं, जिसके बाद भारत विरोधी बातें कही जाती हैं.