फ्लाई दुबई के पायलट कैप्टन स्मित मछार को लेकर देश में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी का सवाल है कि जो नेता गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दों पर तुरंत आंसू बहाने लगते हैं, वे आज उस शख्स पर पूरी तरह से खामोश क्यों हैं जिसे पूरी दुनिया एक हीरो के रूप में देख रही है.