आज की प्रमुख खबरों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शामिल है. इसके साथ ही दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया. मानहानि मामले में राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी और फैसला आना है. साथ ही बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. उधर जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी है.