दिल्ली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के बाहर बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस सांसद के खिलाफ किया जा रहा है, जिन पर जेएनयू मामले में गंभीर आरोप लगे हैं. प्रदर्शन के दौरान बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा से जवाब मांगा. कार्यकर्ताओं का कहना है कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व ने चुप्पी साध रखी है.