प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित हाई-प्रोफाइल AI इम्पैक्ट समिट के दौरान आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए परिसर के अंदर प्रवेश कर लिया. इस अप्रत्याशित घटना से पूरे कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. इस प्रोटेस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री Rajnath Singh और Ashwini Vaishnaw ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.