अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव ने इस बार 30 लाख से अधिक दिए प्रज्वलित कर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है. चीन, जापान और ताइवान जैसे देशों में मनाए जाने वाले लालटेन उत्सवों की तुलना में अयोध्या का दीपोत्सव आस्था और भव्यता का अनूठा केंद्र बन चुका है. 2017 से शुरू हुआ यह आयोजन हर साल गिनीज रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय संस्कृति और श्रीराम के प्रति अपार श्रद्धा का वैश्विक प्रतीक बन गया है.