हिजाब पर एक बार फिर से सियासत गरमाती नजर आ रही है. एक ओर हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भी आपत्ति जताई है. ओवैसी ने हाईकोर्ट के आदेश को इस्लाम पर सीधा हमला करार दिया. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने राहुल गांधी का पुराना हिजाब वाला वीडियो जारी करते हुए उन पर महिलाओं की आजादी को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है.