केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे. चारमीनार स्थित श्री भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन के बाद वे दोपहर 3 बजे बाबू जगजीवन राम प्रतिमा से मोजामजाही मार्केट तक निकलने वाली इस यात्रा में शामिल होंगे. इस दौरान शाह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस पदयात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर, वकील और बुद्धिजीवी हिस्सा लेंगे.