उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हार से परेशान बीजेपी में दिल्ली और लखनऊ नेतृत्व के बीच भारी तनातनी चल रही है. लखनऊ के नेता दिल्ली के फोन नहीं उठा रहे हैं. अखिलेश ने इसे राजनीतिक मर्यादा और संस्कृति के खिलाफ बताते हुए आपसी कटुता दूर करने की सलाह दी.