बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान कृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव लगातार हमलावर हैं. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर कानूनी कार्रवाई और उनके कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है. इस बयान पर मथुरा के संतों में भी आक्रोश है, जबकि शास्त्री कई बार माफी मांग चुके हैं.