झारखंड सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों की एक अहम मांग मान ली है. TDPL के जरिए आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं को हेमंत सोरेन सरकार ने रद्द करने का ऐलान कर दिया है. इसी एजेंसी ने JSSC CGL परीक्षा भी कराई थी, जिस पर धांधली के आरोप लगे हैं. अब बात NTA की कर लेते हैं, छत्रपति संभाजीनगर में बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती की टाइपिंग परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर दोबारा परीक्षा की मांग की. उम्मीदवारों ने कंप्यूटर, माउस, कीबोर्ड और सर्वर में खराबी के आरोप लगाए. कुछ ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने के करीब 10 मिनट के भीतर वे सिस्टम से लॉगआउट हो गए.