ग्रेटर नोएडा के नगला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दंपति और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी ने अंदर जाकर देखा, जहां सभी मृत मिले. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.