प्रेमी की कहीं और हुई सगाई तो भड़की गर्लफ्रेंड ने फेंका खौलता हुआ तेल, लड़का बुरी तरह झुलसा

प्रेमी की शादी कहीं और तय होने पर एक महिला इस कदर भड़क गई कि उसने युवक पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया. महिला के हमले से युवक बुरी तरह झुलस गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक का चेहरा बुरी तरह जल गया है. घटना तमिलनाडु की है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

प्रमोद माधव

  • पेरुंदुरई,
  • 12 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

तमिलनाडु में एक महिला ने किसी और से सगाई और अवैध संबंध को लेकर झगड़े के बाद अपने प्रेमी पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गया. पीड़ित युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक का पूरा चेहरा  झुलस गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक अवैध संबंध को लेकर महिला ने 27 साल के युवक कार्थी भवानी पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया. पीड़ित युवक तमिलनाडु के वर्णपुरम का रहने वाला है और पेरुंदुरई में एक निजी कंपनी में काम करता था.

Advertisement

कार्थी कथित तौर पर अपनी रिश्तेदार मीना देवी के साथ रिश्ते में था और उसने महिला को शादी करने का आश्वासन दिया था. इसी दौरान मीना देवी को पता चला कि कार्थी की सगाई किसी दूसरी युवती से हो रही है, जिसके कारण उनके बीच झगड़ा हुआ था.

शनिवार को कार्थी मीना से मिलने गया था और उसी दौरान उनके बीच बहस हो गई. नाराज मीना देवी ने अपने प्रेमी कार्ति पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया. महिला के हमले के बाद कार्थी का हाथ और चेहरा जल गया जिसके बाद वो जमीन पर गिर पड़ा. उसके रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए और उसे अस्पताल ले गए.

पुलिस ने पीड़ित युवक की प्रेमिका मीना को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »