नोएडा: रात को 12 बजे दौड़ रहा था युवक, लिफ्ट लेने से किया इनकार, बताई दिल जीतने वाली वजह

युवक का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा है. उसने बताया कि वो जॉब के कारण वक्त नहीं निकाल पाता और इसी तरह रोज अपने काम के बाद दौड़कर घर जाता है.

Advertisement
फिल्मकार विनोद कापड़ी ने शेयर किया वीडियो (फोटो सौ. Twitter) फिल्मकार विनोद कापड़ी ने शेयर किया वीडियो (फोटो सौ. Twitter)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 21 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • रात में सड़क पर दौड़ते उत्तराखंड के युवक ने जीता दिल
  • उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक सेना में भर्ती होने के लिए रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा है. उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने इसका वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने 19 साल के इस युवक को कार से घर छोड़ने का ऑफर भी दिया. लेकिन युवक ने उनसे लिफ्ट लेने से इनकार कर दिया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है. रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया. लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया. और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा.

फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है. जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता. जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है. इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है.

Advertisement

वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है. विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे. जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे. युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं. यहां वह अपने भाई के साथ रहता है. और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है.

युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं. आखिरी में उसे 'ऑल द बेस्ट' बोलकर वह आगे निगल जाते हैं. कापड़ी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रविवार को शेयर किया. इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »