Vande Bharat: दिल्ली से पकड़ें वंदे भारत, इन 5 शहरों की सैर करके उसी दिन लौट आएं!

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करना इतना तेज और आरामदायक हो गया है कि आप सुबह दिल्ली से निकलकर शाम तक घूमकर उसी दिन दिल्ली वापस लौट सकते हैं. हम आपको 5 ऐसे शहरों की जानकारी दे रहे हैं, जहां आप वंदे भारत से एक दिन में दिल्ली वापस आ सकते हैं.

Advertisement
Five cities you can visit from Delhi by Vande Bharat Train Five cities you can visit from Delhi by Vande Bharat Train

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

दिल्लीवालों के लिए अब एक दिन की छुट्टी में भी शहर से बाहर घूमने जाना और एंजॉय करना आसान है. तेज और आरामदायक वंदे भारत ट्रेनें कुछ घंटों में ही खूबसूरत शहरों तक पहुंचा देती हैं, जहां घूम-फिरकर शाम तक दिल्ली वापस लौटना मुश्किल नहीं है. अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है लेकिन घूमने का शौक है, तो आइए जानते है वंदे भारत ट्रेन से कौन से पांच शहर एक दिन में घूमने के लिए बेस्ट हैं.

Advertisement

दिल्ली से आगरा (करीब 2 घंटे)
वंदे भारत से दो घंटे से भी कम समय में आप ताज महल घूमने आगरा पहुंच सकते हैं. दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताज महल को देखने के बाद आगरा किला और फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं. साथ ही स्थानीय स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाकर शाम को वापस दिल्ली लौट सकते हैं. बता दें कि वंदे भारत से दिल्ली से आगरा सिर्फ 1 घंटे 55 मिनट में पहुंच जाते हैं.

दिल्ली से चंडीगढ़ (करीब 3 घंटे)
‘ब्यूटीफुल सिटी’ के नाम से मशहूर चंडीगढ़ आप वंदे भारत ट्रेन से सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में पहुंच सकते हैं. जहां रॉक गार्डन में आप अलग-अलग तरह की मूर्तियां और कलाकृतियां देख सकते हैं. सुखना झील घूम सकते हैं और साथ ही सेक्टर 17 मार्केट में शॉपिंग भी कर सकते हैं. वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से चंडीगढ़ जाना आसान सफर है. 

Advertisement

दिल्ली से हरिद्वार (4 घंटे 15 मिनट)
अगर आप आध्यात्मिक अनुभव चाहते हैं तो हरिद्वार बेस्ट ऑप्शन है. वंदे भारत से 4 घंटे 15 मिनट में हरिद्वार पहुंचकर हर की पौड़ी घाट पर गंगा आरती देख सकते हैं. यात्रा की योजना इसी आरती के हिसाब से बनाएं तो दिन यादगार बन जाएगा. समय मिले तो केबल कार से मनसा देवी मंदिर भी जा सकते हैं. हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे का माहौल अलग ही सुकून देता है.

दिल्ली से जयपुर (4 घंटे 40 मिनट)
जयपुर को पिंक सिटी भी कहते हैं. जहां हवा महल और आमेर किला मुख्य आकर्षण हैं. इन दोनों को घूमने में पूरा दिन लग सकता है लेकिन वंदे भारत ट्रेने से दिल्ली से जयपुर का सफर सिर्फ 4 घंटे 40 मिनट का है. 

दिल्ली से देहरादून (4 घंटे 45 मिनट)
वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से देहरादून का सफर 5 घंटे से भी कम का है, देहरादून में खूबसूरत कैफे हैं जहां आराम से बैठकर समय बिताया जा सकता है. रॉबर्स केव (चोर की गुफा) घूमने लायक जगह है.  रास्ते में हरी-भरी वादियों का लुत्फ उठाते हुए आप वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं. 

बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों में एयर कंडीशंड कोच, अच्छी सीटिंग और खाने की सुविधा होती है. दिल्ली से आगरा, देहरादून, हरिद्वार, जयपुर, चंडीगढ़ के लिए नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं. अगर आप भी दिल्ली से एक दिन की मजेदार ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन शहरों में से कोई चुन सकते हैं. ध्यान रखें कि ट्रेन की टिकट पहले से बुक कर लें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »