वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन, भक्तों को बेहतर सुविधा देने पर रहेगा जोर

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया गया है. अब नए सदस्यों द्वारा भक्तों को और ज्यादा बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया जाएगा. कुल आठ नए सदस्यों को शामिल किया गया है.

Advertisement
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST
  • केके शर्मा बने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य
  • मनोज सिन्हा ने बोर्ड के पुनगर्ठन को मंजूरी दी

विश्व प्रसिद्ध धाम श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का पुनर्गठन हुआ है. राजधानी दिल्ली से केके शर्मा बने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सदस्य. बोर्ड सदस्य के रूप में अपने  नामांकन के बाद केके शर्मा ने कहा कि वो मां वैष्णो देवी यात्रा को सुगम बनाने  के उपायों पर जोर देंगे.

गुरुवार को एमिल फार्मास्युटिकल के चैयरमैन के. के. शर्मा समेत आठ हस्तियों को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है. जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल एवं बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बोर्ड के पुनगर्ठन को मंजूरी प्रदान कर अधिसूचना जारी कर दी है.  

Advertisement

अधिसूचना के अनुसार तीन साल के लिए नामित किए गए सदस्यों में केके शर्मा के अलावा महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी जी महाराज, कुलभूषण आहूजा, डा. नीलम सरीन, डा. अशोक भान, बालेश्वर राय, सुरेश कुमार शर्मा तथा रघु के. मेहता शामिल हैं.  
सदस्य मनोनीत होने पर शर्मा ने कहा कि वे मां वैष्णो देवी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रयास करेंगे और बोर्ड की बैठक में इस बारे में प्रस्ताव रखेंगे. 

इसके तहत कटरा से अर्धकुमारी और अर्धकुमारी से भवन तक रोप वे का निर्माण और दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने पर विशेष जोर देंगे. उन्होंने कहा कि काफी बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए जाते हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी कई विकल्पों पर विचार किया जा सकता है. 

Advertisement

जिस प्रकार तिरुपति बाला जी के धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने पर उन्हें जगह-जगह बने वेटिंग हाल में रोक लिया जाता है वैसे ही उपाय वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान भी किये जा सकते हैं. इससे सुविधा के साथ साथ इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार होगा. इस बाबत बोर्ड की बैठक में सुझाव दिया जाएगा.  के के शर्मा पिछले दो दशक से भी अधिक समय से विभिन्न अवसरों पर मां वैष्णो देवी के पुष्प श्रंगार की सेवा में योगदान करते आ रहे हैं. वह श्राइन बोर्ड से भी लंबी अवधि से जुड़े रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »