पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने लगे 'जय श्री राम' के नारे तो भड़के उदयनिधि

तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए इसके प्रति नाराजगी जाहिर है. वीडियो ग्राउंड की है, और इसमें खेल के बाद पवेलियन लौटते हुए एक पाकिस्तानी प्लेयर दिख रहा है. पाकिस्तानी प्लेयर के सामने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस जोर-जोर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं.

Advertisement
फिर उदयनिधि हो गए ट्रोल (प्रोफाइल फोटो) फिर उदयनिधि हो गए ट्रोल (प्रोफाइल फोटो)

प्रमोद माधव

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन एक बार फिर चर्चा में है. अभी उनका उठाया सनातन विवाद थमा भी नहीं है कि वह दूसरी बार अपनी बात से घिर गए हैं. असल में शनिवार को अहमदाबाद में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान कई बार 'जय  श्री राम' के नारे लगे थे. पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सामने भी जोर-जोर से 'जय श्री राम' बोला गया था. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया था. अब इस मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin) ने नाराजगी जाहिर की है.

Advertisement

लोगों ने लगाए जय श्रीराम के नारे
तमिलनाडु सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए इसके प्रति नाराजगी जाहिर है. वीडियो ग्राउंड की है, और इसमें खेल के बाद पवेलियन लौटते हुए एक पाकिस्तानी प्लेयर दिख रहा है. पाकिस्तानी प्लेयर के सामने स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में बैठे फैंस जोर-जोर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं. उदयनिधि ने इसे अस्वीकार्य बताया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है. जो पाकिस्तानी खिलाड़ी पवेलियन कि तरफ आता नजर उसकी टीशर्ट पर बैक साइट पर 16 लिखा नजर आ रहा है. इससे स्पष्ट है कि वह क्रिकेटर रिजवान हैं. 

'पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं हुआ'
उदयनिधि ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, "भारत अपनी खेल भावना और आतिथ्य सत्कार के लिए जाना जाता है. हालांकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ किया गया व्यवहार अस्वीकार्य और एक नया निम्न स्तर है. खेल तो देशों के बीच एकजुटता बढ़ाता है और सच्चे भाईचारे को बढ़ावा देता है. इसे नफरत फैलाने के औजार के तौर पर इस्तेमाल करना निंदनीय है.

Advertisement

उदयनिधि की इस पोस्ट पर लोगों ने किया ट्रेल
उदयनिधि की इस पोस्ट को लेकर कई क्रिकेट फैंस ने उन्हें ट्रोल किया. बता दें कि पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान का एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इसका दावा किया जा रहा है, रिजवान बीच मैदान में नमाज अदा करते देखे गए थे. ये वीडियो नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले का बताया जा रहा था. इसी तरह, वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हुआ था. इसमें पाकिस्तान जीत गया.

मोहम्मद रिजवान ने इस जीत को गाजा के फिलिस्तीनी लोगों को समर्पित कर दिया. रिजवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट लिखा था, जो अब वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा, ‘यह गाजा में हमारे भाइयों और बहनों के लिए था. जीत में योगदान देकर खुश हूं. इसे आसान बनाने के लिए पूरी टीम और खासकर अब्दुल्ला शफीक और हसन अली को श्रेय जाता है. शानदार स्वागत और लगातार समर्थन के लिए हैदराबाद के लोगों का बहुत आभारी हूं.’ क्रिकेटर रिजवान के सामने इन्हीं वजहों से जय श्री राम के नारे लग रहे थे.

Advertisement

उदयनिधि ने सनातन पर की थी विवादित टिप्पणी
बात उदयनिधि की करें तो वह सनातन पर टिप्पणी करके सुर्खियों में आए थे.उदयनिधि पिछले दिनों सनातन उन्मूलन सम्मेलन शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा था, सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है. कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए. हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते. हमें इसे मिटाना है. इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »