स्कूल बस में सीट के लिए भिड़े दो छात्र, मारपीट में एक की मौत... दिल दहला देगी ये घटना

तमिल नाडु के सलेम में एक स्कूल बस के अंदर दो छात्रों में सीट को लेकर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे को जोर का घक्का दिया कि उसके सिर काफी गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई.

Advertisement
स्कूल बस में सीट को लेकर भिड़ गए दो छात्र, मारपीट में हुई एक की मौत (ai image) स्कूल बस में सीट को लेकर भिड़ गए दो छात्र, मारपीट में हुई एक की मौत (ai image)

अनघा

  • सलेम,
  • 11 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

बिल्कुल छोटे या किशोर बच्चों के झगड़े यूं तो मामूली होते हैं लेकिन कई बार ये इतने बढ़ जाते हैं कि अंजाने में किसी की जान पर बन आती है. हाल में तमिल नाडु के सलेम जिले में कुछ ऐसा ही हुआ.दो स्कूली लड़कों के झगड़े में जो कुछ हुआ वह बेहद दुखद था.

यहां स्कूल बस के अंदर दोनों छात्रों में सीट को लेकर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई. इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे को जोर का घक्का दिया कि उसके सिर काफी गंभीर चोट लग गई.

Advertisement

इलाज के दौरान लड़के की मौत भी हो गई. सलेम पुलिस ने हमला करने वाले छात्र को पकड़ लिया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करेगी.

बता दें कि बीते साल अप्रैल में झारखंड के रांची में ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां झारखंड के एक स्कूल में छठी क्लास के दो बच्चों के बीच झड़प हो गई. इसके बाद एक छात्र ने ताबड़तोड़ कैंची से वार कर दिया. इससे दूसरा छात्र बेहद ही गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित छात्र के परिजन ने आरोप लगाया कि फर्स्ट एड के बाद 40 मिनट तक स्कूल ने बच्चे को अस्पताल नहीं भेजा था. वे खुद घायल बच्चे को अस्पताल लेकर गए और इलाज कराया.

छात्र के परिजन ने बताया कि स्कूल में क्लास रूम के अंदर सारे बच्चों के समक्ष यह घटना घटी है, जिसमें आरोपी छात्र ने हमारे बच्चे पर पीछे से कैंची से हमला कर सिर में मारा. इस दौरान अपने को बचाने में बच्चे के हाथों में भी गंभीर जख्म हो गए. घटना के 40 मिनट बाद भी स्कूल की ओर से छात्र को हॉस्पिटल नहीं ले जाया गया. मैं खुद बच्चे को बाइक पर बैठाकर हॉस्पिटल ले गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »