'छात्रा का 4 दिन पहले ब्रेकअप, मारने की धमकी...' पटना गोलीकांड में पुलिस ने किए ये खुलासे

Patna News: छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी घात लगाए आरोपी ने उसे पीछे से गोली मार दी. गोली छात्रा की गर्दन में जाकर फंस गई. अब इस मामले की जांच में पुलिस ने बड़े खुलासे किए हैं.

Advertisement
पटना में कोचिंग से लौट रही छात्रा को गोली मार दी गई. पटना में कोचिंग से लौट रही छात्रा को गोली मार दी गई.

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 18 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में छात्रा को गोली मारने की घटना में बड़ी जानकारी सामने आई है. स्थानीय पुलिस ने दावा किया है कि छात्रा का एक लड़के से 4 दिन पहले ब्रेकअप हुआ था. उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. उसके बाद ही सच सामने आ पाएगा. घटना बेअर थाना क्षेत्र की है.

Advertisement

बुधवार सुबह काजल नाम की छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके में कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए आरोपी ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी थी. गोली छात्रा की गर्दन में जाकर फंस गई थी. आनन-फानन में छात्रा के परिजन ने उसे बाइपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी है.

छात्रा को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई. छात्रा की उम्र 16 साल है. घटना के बाद पुलिस भी काफी देर से पहुंची और फोन पर ही परिजनों से घटना की जानकारी ले रही थी. मामले में पटना के एसएसपी ने खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सुबोध नाम के युवक से छात्रा का प्रेम प्रसंग चल रहा था. 4 दिन पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था. इससे गुस्से में सुबोध ने जान से मारने की धमकी भी दी थी. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं. सुबोध से पूछताछ के बाद पूरा सच सामने आएगा.

Advertisement

फिलहाल, गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है. सीसीटीवी में आरोपी साफ-साफ दिख रहा है. परिजन ने पुलिस की लेट-लतीफी पर नाराजगी जाहिर की है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

पटना के सिपारा इलाके में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में एक लड़का हाथ में थैला लिए आते हुए दिखाई देता है. इसके बाद वह गली के कोने पर आकर रुक जाता है. उसके पीछे से छात्रा आती है, तो वो लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की नहीं रुकती. 

इतने में आरोपी थैले से हथियार निकालता है और लड़की के पीछे से सिर की तरफ फायर कर भाग जाता है. फायर होने के बाद लड़की बेसुध होकर सड़क पर गिर जाती है. मौके पर आसपास के लोग आ जाते हैं. पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पिता सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं. आरोपी ने इंद्रपुरी मोहल्ले में गोली मारी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »