सिक्किम बाढ़: लाचेन, लाचुंग में तीन हजार पर्यटक फंसे, सभी सुरक्षित

आईएमडी ने अगले पांच दिन तक लाचेन और लाचुंग में आमतौर पर बादल छाये रहने का भी अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि यहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल राज्य एजेंसियों के साथ सिंगतम, बारदांग और रंगपो जैसे इलाकों में बचाव अभियान में व्यस्त हैं.

Advertisement
सिक्किम बाढ़: लाचेन, लाचुंग में तीन हजार पर्यटक फंसे-फाइल फोटो सिक्किम बाढ़: लाचेन, लाचुंग में तीन हजार पर्यटक फंसे-फाइल फोटो

aajtak.in

  • गंगटोक,
  • 07 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ और सड़क संपर्क कट जाने के कारण मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में 3,000 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं और सभी सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि भारतीय वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिये बचाव और राहत अभियान चलाने के कई प्रयास किए, लेकिन खराब मौसम, निचले इलाकों में बादल छाए रहने और लाचेन तथा लाचुंग में कम दृश्यता की स्थिति के कारण बागडोगरा के साथ-साथ चाटेन से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि लाचेन और लाचुंग की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं. उन्होंने बताया कि बचाव दल को आगे बढ़ने के लिए जोंगू के माध्यम से चुंगथांग तक एक वैकल्पिक मार्ग खोलने की प्रक्रिया जारी है. उन्होंने बताया कि तीस्ता ऊर्जा ने पर्यटकों के बचाव और चुंगथांग क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक हेलीकॉप्टर भी प्रदान किया है.

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पहुंची भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की टीम फिलहाल चुंगथांग में राहत और बचाव का काम कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगन जिले के संबंध में मौसम पूर्वानुमान में कहा कि अगले पांच दिन में जिले के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है.

आईएमडी ने अगले पांच दिन तक लाचेन और लाचुंग में आमतौर पर बादल छाये रहने का भी अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बताया कि यहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल राज्य एजेंसियों के साथ सिंगतम, बारदांग और रंगपो जैसे इलाकों में बचाव अभियान में व्यस्त हैं. बचाव दल हालांकि उत्तरी सिक्किम, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग के ऊपरी इलाकों तक नहीं पहुंच पाए हैं.

Advertisement

उत्तरी सिक्किम में बुधवार तड़के ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसमें सेना के आठ जवानों सहित 27 लोगों की मौत हो गई थी और 141 लोग लापता हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »