केरल CM के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे शशि थरूर, सॉरी बोलते हुए वजह भी बताई

कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर ने वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाएंगे.

Advertisement
केरल सीएम की शपथ के दौरान विदेश में रहेंगे शशि थरूर (Photo: PTI) केरल सीएम की शपथ के दौरान विदेश में रहेंगे शशि थरूर (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. उन्होंने कहा कि वे केरल में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. थरूर ने कहा कि मैं आ पाने में असमर्थ हूं, जिसकी वजह से अच्छा नहीं महसूस कर रहा हूं. 

शशि थरूर ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, "मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने केरल कांग्रेस सहयोगी और केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं. मैं इस हफ्ते के आखिर में बोस्टन में रहूंगा, जहां मैं अपने पुराने शिक्षण संस्थान टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के Fletcher School of Law & Diplomacy के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण दूंगा."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि मैं अपनी बैच के 50वीं वर्षगांठ के रीयूनियन सेरेमनी में भी हिस्सा लूंगा. अमेरिका में यह बीते वक्त का जश्न मनाने का एक मौका है, जबकि मैं केरल में भविष्य की तरफ देख रहा हूं.

तमिलनाडु और कर्नाटक के CM होंगे शामिल

CM विजय को वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. एक बार मेहमानों की संख्या तय हो जाने के बाद, इसका ऐलान किया जाएगा. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

कब होगी केरल के नए सीएम की शपथ?

कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन गुरुवार को कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता के तौर पर सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद 18 मई को केरल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. सतीशन को विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के प्रमुख सन्नी जोसेफ़ ने पेश किया और तिरुवनंतपुरम में विधानसभा परिसर में हुई एक बैठक के दौरान सीनियर कांग्रेस नेता तिरुवनचूर राधाकृष्णन ने इसका समर्थन किया.

Advertisement

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने सतीशन को अपना समर्थन देते हुए एक पत्र भेजा. CLP की यह मीटिंग, केरल विधानसभा चुनावों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की शानदार जीत के बाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए औपचारिक रूप से नामित किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई.

यह भी पढ़ें: केरल के मंत्रिमंडल से रूठों को मनाने का प्लान, जानिए कैसी होगी UDF सरकार

रिपोर्ट के मुताबिक, सतीशन ने KPCC प्रमुख सन्नी जोसेफ़ और AICC की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी सहित अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं के साथ लोक भवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाक़ात कर चुके हैं.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement