गड्डियां ही गड्डियां....करोड़ों का मालिक निकला साइंटिस्ट, EOW टीम को दरवाजे पर देख गश खाकर गिरा

MP News: मध्य प्रदेश राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की एक टीम ने सतना में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पदस्थ सांइटिस्ट सुशील मिश्र के घर छापा मारा. इस कार्रवाई में साइंटिस्ट के पास अकूत दौलत पाई गई जबकि उसे अब तक अपनी नौकरी के वेतन से 35 लाख रुपये मिले हैं.

Advertisement
साइंटिस्ट के घर में नोट गिनती EOW की टीम.  साइंटिस्ट के घर में नोट गिनती EOW की टीम.

aajtak.in

  • सतना,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • MP के सतना में EOW की कार्रवाई
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर छापा

मध्य प्रदेश में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक (Scientist) के घर छापा मारा. इस कार्रवाई में साइंटिस्ट के सतना स्थित निवास पर करोड़ों की संपत्ति का पता लगा है. शुरुआती जांच में ही साइंटिस्ट करोड़ों का मालिक निकला है. खास बात यह रही कि सुबह जैसे ही ईओडब्लू की टीम दरवाजे पर पहुंची, उसे देख प्रदूषण बोर्ड का कारिंदा चक्कर खाकर गिर गया. फिलहाल अभी जांच जारी है. जांच पूरी होने के बाद अन्य संपत्तियों का खुलासा हो सकता है.

Advertisement

EOW रीवा की यह रेड एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय सतना में पदस्थ जूनियर साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा के मारुति नगर स्थित घर पर पड़ी. इंस्पेक्टर मोहित सक्सेना और प्रवीण चतुर्वेदी की अगुवाई में 25 सदस्यीय टीम के सुबह 6 बजे वहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया.

चक्कर खाकर गिरे साइंटिस्ट

घर की डोर बेल बजने के बाद दरवाजा खोलने खुद वैज्ञानिक पहुंचे, जो ईओडब्ल्यू टीम को देखकर चक्कर खाकर गिर गए. टीम ने घर के अंदर-बाहर लोगों का आवागमन रोक दिया और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा के घर पर लगभग 30 लाख रुपए की नगदी और लगभग 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात मिले. 

करोड़ों की प्रॉपर्टी

साइंटिस्ट के पास स्मार्ट सिटी से लगे 7 एकड़ के फार्म हाउस के अलावा करोड़ों की कई अन्य अचल संपत्तियों के दस्तावेज, बीमा के कागजात और बैंक खाते मिले हैं. उसके पास कई दो पहिया और चार पहिया वाहन भी पाए गए हैं. 

Advertisement

वेतन से कमाए सिर्फ 35 लाख, निकला करोड़ों का मालिक

ईओडब्लू एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि साइंटिस्ट सुशील कुमार मिश्रा साल 1990 में सरकारी नौकरी में आया था, तब से अब तक वेतन से उसकी आय 35 लाख रुपए होती है. वेतन से आय के मुकाबले शुरुआती जांच में मिली संपत्ति ही कई गुना ज्यादा है.

छापेमारी की जानकारी देते EOW एसपी

एसपी ने बताया कि इस मामले में जांच फिलहाल अभी जारी है जिसके बाद कई और अकूत संपतियों का खुलासा हो सकता है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »