'2 लड़के पहले चले गए, 7 मिनट में बची मेरी जान', पहलगाम जिपलाइन के वीडियो में दिखे ऋषि का खुलासा

जिपलाइन पर वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने दावा किया कि मैं शुरुआत में अपनी मस्ती में मस्त था, लेकिन 20 सेकंड के बाद मुझे गोलीबारी होने का एहसास हो गया. हम लोगों को जो शख्स जिपलाइन करा रहा है, मुझे उस पर शक है कि वह आतंकियों से मिला हुआ था. उन्होंने ये भी बताया कि मुझे से पहले जिपलाइन पर दो लड़के चले गए थे और इस तरह 7 मिनट के अंतर से मेरी जान बच गई.

Advertisement
ऋषि. (फाइल फोटो) ऋषि. (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

जिपलाइन पर जाते हुए शख्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया वीडियो सामने आने के बाद पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले चश्मदीद ऋषि ने आजतक को बताया कि कैसे नीचे गोलियां चल रही थीं और उन्हें इस बारे में 20 सेकंड बाद पता चला. उन्होंने बताया कि आतंकी पुरुष को धर्म पूछ-पूछकर गोली मार रहे थे. वहीं, जब गोलीबारी हो रही थी तो जिपलाइन ऑपरेटर 'अल्लाह हु अकबर' के नारे लगा रहा था.

Advertisement

ऋषि भट्ट ने अपनी आंखों देखी बताते हुए कहा, जब हम लोग जिपलाइन पर पहुंचे तक. वहां माहौल बिल्कुल ठीक था, लेकिन जैसे ही मैंने जिपलाइन स्टार्ट की तो 1 बजकर 28 मिनट के आसपास गोलीबारी शुरू हो गई.

'आतंकियों ने 20 मिनट तक की गोलीबारी'

उन्होंने दावा किया कि आतंकियों ने करीब 20 मिनट तक गोलीबारी की. जब मैं नीचे पहुंचा तो मेरी पत्नी के साथ ने आतंकियों ने दो लोगों को उनका धर्म पूछकर गोली मार दी. 

ऋषि ने दावा किया कि उनका तीसरा टारगेट मैं था, लेकिन मेरे जिपलाइन पर जाने के वक्त दो लड़के आए और मुझे से बोले की अंकल हमें जाने दो तो मैंने पहले उन्हों जिपलाइन पर जाने दिया. तो मैं बच गया. वो सात मिनट के अंतर से मेरी जान बच गई.

'20 सेकंड बाद हुआ एहसास'

Advertisement

उन्होंने बताया कि मैं शुरुआत में अपनी मस्ती में मस्त था, लेकिन 20 सेकंड के बाद मुझे गोलीबारी होने का एहसास हो गया. जब मैं वीडियो  रिकॉर्ड कर रहा था, तब लोग नीचे गिर रहे थे. पर मुझे 20 सेकंड के बाद मुझे पता चल गया कि यहां पर आतंकी हमला हुआ है.

7 मिनट में बची मेरी जान: ऋषि

ऋषि ने बताया कि हम लोगों को जो शख्स जिपलाइन करा रहा है, मुझे उसपर शक है. मुझे से पहले 9 लोगों ने जिपलाइन की और वह तब तक नॉर्मल था, लेकिन वीडियो में पीछे दिख रहा शख्स नीचे बैठक उर्दू की कोई किताब पढ़ रहा था. मुझे शक है कि वो शख्स आतंकियों से मिला हुआ था.

उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है, उन्होंने (आतंकियों) सिक्योरिटी गार्ड्स को मार कर उनके कपड़े चुराए और वही पहनकर अंदर घुसे थे. आपको बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद जिपलाइन ऑपरेटर जांच एजेंसी के रडार पर आ गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »