कृषि बिल राज्यसभा से पास, राजनाथ सिंह बोले- आत्मनिर्भर कृषि की पड़ी नींव

रक्षा मंत्री ने कहा कि इन दोनों विधेयकों के पारित होने से न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी यह एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा.

Advertisement
राज्यसभा में पारित हुए किसान बिल (राज्यसभा टीवी) राज्यसभा में पारित हुए किसान बिल (राज्यसभा टीवी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • पीएम मोदी और कृषि मंत्री को दिया धन्यवाद
  • गौतम गंभीर ने कहा- किसानों का ये हक
  • हंगामे के बीच राज्यसभा से पारित हुए बिल

विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि क्षेत्र से जुड़ा बिल रविवार को राज्यसभा से पारित हो गया. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बिल के संसद के दोनों सदनों से पारित हो जाने को आत्मनिर्भर कृषि की नींव बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आत्मनिर्भर कृषि की मजबूत नींव रख दी गई है.

Advertisement

राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन एवं सुविधा) और किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा समझौता विधेयक, कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार लाने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा है कि संसद में इन दोनों विधायकों के पारित हो जाने के बाद कृषि क्षेत्र में वृद्धि और विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा.

रक्षा मंत्री ने कहा कि इन दोनों विधेयकों के पारित होने से न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में भी यह एक प्रभावी कदम सिद्ध होगा. उन्होंने इसे अभूतपूर्व कृषि सुधार बताया.

वहीं, पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा सांसद गंभीर ने कहा है कि किसानों का ये हक है कि वे अपने खून-पसीने से सींची हुई फसल को अपनी मर्जी से बेच सकें. उन्होंने आगे कहा कि किसानों को मजबूर और लाचार रखने की राजनीति से फ़ायदा किसी का भी हो, नुकसान पूरे देश को होगा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »