पेट्रोल की बढ़ती कीमत पर राहुल का तंज- आपकी जेब खाली कर ‘मित्रों’ को देने का महान काम कर रही सरकार

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने लिखा कि आपकी जेब ख़ाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार कर रही है.

Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा निशाना (PTI) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा निशाना (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हाहाकार
  • राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम लगातार आम आदमी की चिंता बढ़ा रहे हैं. साथ ही विपक्ष को सरकार पर निशाना साधने का एक मौका भी दे रहे हैं. सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने लिखा कि आपकी जेब ख़ाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार कर रही है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नज़र तेज़ी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब ये जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है. पेट्रोल 100 रुपये/लीटर है. आपकी जेब खाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ़्त में कर रही है! #FuelLootByBJP’
 

Advertisement

राहुल गांधी के अलावा उनके रॉबर्ट वाड्रा ने भी अपने ही अंदाज में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध जताया. सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा अपने दफ्तर साइकिल चलाकर पहुंचे और सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया.

रॉबर्ट वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कहा कि प्रधानमंत्री को एसी कारों से बाहर आना चाहिए और लोगों की समस्या को जानना चाहिए. रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मौजूदा सरकार सिर्फ पिछली सरकारों पर आरोप लगाती है.

आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम इतिहास में सबसे अधिक हो गए हैं, देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल भी उससे काफी पीछे नहीं है. हालांकि, राहत की बात ये है कि पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

विपक्ष के निशाने पर आने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ईंधन के कम उत्पादन के कारण दाम बढ़ रहे हैं, साथ ही कोरोना संकट को उन्होंने बढ़ते दामों की एक वजह बताया. बता दें कि सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.58 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 80.97 रुपये प्रति लीटर है. 

Advertisement

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »