Bulli Bai: 'किसके इशारे पर मुस्लिम महिलाओं का अपमान...', महबूबा के सवाल, राहुल ने भी साधा निशाना

ऐप पर 100 प्रभावशाली मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा, 'महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफ़रत तभी बंद होंगे जब हम सब एक आवाज़ में इसके ख़िलाफ़ खड़े होंगे.

Advertisement
राहुल गांधी और महबूबा मुफ्ती राहुल गांधी और महबूबा मुफ्ती

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST
  • Bulli Bai पर राजनीति तेज, राहुल-महबूबा ने सरकार को घेरा
  • महबूबा का आरोप, ऐसे लोगों को मिला हुआ है सत्ता का संरक्षण

Bulli Bai ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाए जाने को लेकर देश में अब राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इसको लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है.   

ऐप पर 100 प्रभावशाली मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विटर पर लिखा, 'महिलाओं का अपमान और सांप्रदायिक नफ़रत तभी बंद होंगे जब हम सब एक आवाज़ में इसके ख़िलाफ़ खड़े होंगे. साल बदला है, हाल भी बदलो- अब बोलना होगा!'

Advertisement

वहीं मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ इस प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक बातें लिखे जाने को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा, 'यह शर्मनाक है कि मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक काम करने वाले अपराधियों को खुली छूट दी जाती है, चाहे वह मुसलमानों के नरसंहार का खुला आह्वान हो या ऑनलाइन मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाना, यह स्पष्ट है कि इन तत्वों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है.

बता दें कि Bulli Bai पर मुस्लिम और मीडिया में कार्यरत महिलाओं को निशाना बनाए जाने के बाद दिल्ली में एक महिला पत्रकार ने  शिकायत दर्ज कराई है. महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों के एक अज्ञात समूह द्वारा 'बुली बाई' के नाम से गिटहब ऐप पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.  महिला पत्रकार की ये शिकायत दक्षिण पूर्व जिले के साइबर थाने में दर्ज हुई है.

बता दें कि इससे पहले sulli deal नाम के प्लटफॉर्म को भी Github पर लॉन्च किया गया था और इस पर भी महिलाओं को ऑनलाइन बेचने जैसे संगीन आरोप लगे थे.  

ये भी पढ़ें:


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »