कोरोना वैक्सीनेशन के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने टाला पोलियो टीकाकरण का अभियान

देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जारी तैयारियों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. 17 जनवरी को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाना था, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है.

Advertisement
पोलियो वैक्सीन से जुड़ा अभियान टाला गया (फाइल फोटो: PTI) पोलियो वैक्सीन से जुड़ा अभियान टाला गया (फाइल फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST
  • पोलियो टीकाकरण का अभियान टाला गया
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया आदेश
  • 17 जनवरी को होना था कार्यक्रम

देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होना है. इसका असर अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है. 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अब आगे बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई. 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है.

Advertisement

आपको बता दें कि भारत में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप से जुड़ा अभियान चलाया जाता है. हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो दी जाती है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है. अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है.

देखें: आजतक LIVE TV 

PM मोदी ने भी दिया था बयान
गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से कहा था कि कोरोना वैक्सीनेशन का काम दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, लेकिन इसके साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहेगा.

पीएम मोदी ने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिन अभियानों को चलाया जाता रहा है, वो चलते रहेंगे और कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी होगा. कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का इनपर असर नहीं होना चाहिए.

Advertisement

गौरतलब है कि देश में 16 जनवरी से व्यापक रूप से कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो रहा है. शुरुआत में कुल 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन दी जानी है. बीते दिन से ही देश के कई राज्यों की राजधानियों में वैक्सीन पहुंच गई है, जो 15 जनवरी तक सभी टीकाकरण सेंटर्स तक पहुंचाई जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »