PM मोदी आज वाराणसी दौरे पर, मॉरीशस के प्रधानमंत्री संग करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था. वह आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं.

Advertisement
पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर होंगे (Photo: PTI) पीएम मोदी आज वाराणसी दौरे पर होंगे (Photo: PTI)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 11 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. वह लगभग चार घंटे तक यहां रहेंगे. इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी उनके साथ होंगे. 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं. यहां दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता होगी. यहां लगभग दो घंटे तक दोनों नेताओं की वार्ता होगी. पीएम मोदी वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से होटल ताज पहुंचेंगे. 

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए कई जगह स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं.  मॉरीशस के प्रधानमंत्री का सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा स्वागत किया जाएगा. वार्ता के बाद पीएम मोदी मोरिशस के प्रधानमंत्री के साथ लंच के बाद लगभग 3 बजे वाराणसी से रवाना होंगे.

इससे पहले पीएम मोदी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया था. पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के लिए कुल 3100 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया था. इसके साथ ही इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की राशि का ऐलान किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »