'पेपर लीक घोर पाप, हमने दोषियों को नहीं बख्शा...', NEET पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में NEET परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने मामले में तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया, आवश्यक कदम उठाए गए और जहां जरूरत पड़ी वहां दोबारा परीक्षा भी कराई गई.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने तुरंत कदम उठाए (Photo: PTI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने तुरंत कदम उठाए (Photo: PTI)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया. पेपर लीक के बाद दोबारा परीक्षा भी कराई गई. प्रधानमंत्री ने इस पूरे मामले को 'घोर पाप' बताया और कहा कि सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना होगा ताकि आगे कभी पेपर लीक जैसी घटना न हो.

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. प्रधानमंत्री ने इस पर जोर दिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे.

प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखा गया. लाखों छात्रों का भविष्य इस परीक्षा से जुड़ा है, इसलिए पेपर लीक की खबर सामने आते ही यह मुद्दा बड़ा राष्ट्रीय विषय बन गया.

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट: शबाना आजमी का दावा- PM मोदी को लिखा खत, जवाब का इंतजार

Advertisement

सरकार ने इसके बाद जांच एजेंसियों को मामले की तह तक जाने का निर्देश दिया, जिसके नतीजे में गिरफ्तारियां हुईं और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हुई.

प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में यह भी कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा कोई भी मामला हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाए ताकि पेपर लीक जैसी घटनाएं दोबारा न हों. 

सरकार की तरफ से यह संदेश साफ है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी.

बता दें कि मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का आंदोलन जारी है. सोमवार को मॉनसून सत्र के दौरान कॉकरोच पार्टी संसद मार्च कर रहे थे. इस दौरान उन पर दिल्ली पुलिस की ओर कार्रवाई की गई और भीड़ को तितर-बितर किया गया. हालांकि, देर शाम फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »