'INS महेंद्रगिरि' से 'विक्रम-1' तक... PM मोदी ने गिनाईं देश की बड़ी सफलताएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन, निर्यात और तकनीक में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है. पीएम ने INS महेंद्रगिरि, पिनाका रॉकेट और कुशा मिसाइल का भी जिक्र किया.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम से जरिए विचार रखें. (file Photo: ITG) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम से जरिए विचार रखें. (file Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 जुलाई) को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने कारगिल विजय दिवस से लेकर भारत की बढ़ती रक्षा ताकत, अंतरिक्ष क्षेत्र, खेल और जल संरक्षण तक कई मुद्दों का जिक्र किया.पीएम मोदी ने कहा कि भारत रक्षा उत्पादन और रक्षा निर्यात के साथ मित्र देशों के साथ सहयोग के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है.

Advertisement

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 26 जुलाई की तारीख देश को गर्व से भर देती है.कारगिल की ऊंची चोटियां, खराब मौसम और दुश्मन की चुनौती के बावजूद भारतीय सैनिकों का हौसला हर मुश्किल से बड़ा था.उन्होंने कहा कि आज का भारत अपने वीरों को याद करने के साथ उनकी वीरगाथा नई पीढ़ी तक भी पहुंचा रहा है.

पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया. इस आधुनिक युद्धपोत को भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया है और इसमें इस्तेमाल 75 प्रतिशत से ज्यादा सामग्री स्वदेशी है.

इन चीजों का किया जिक्र

उन्होंने बताया कि DRDO ने इस महीने पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया है. इसके अलावा कुछ दिन पहले कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया. पीएम मोदी ने कहा कि इन सफलताओं के पीछे देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की मेहनत है.

Advertisement

प्रधानमंत्री ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों पर भी बात की. उन्होंने निजी क्षेत्र द्वारा विकसित भारत के पहले रॉकेट 'विक्रम-1' के सफल प्रक्षेपण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. इसके अलावा पीएम मोदी ने 'कैच द रेन' अभियान, पीवी सिंधु की जापान ओपन जीत, लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक टेस्ट जीत और साइंस ओलंपियाड में भारतीय छात्रों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने 7 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले लोगों से बुनकरों और हथकरघा उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए 'वोकल फॉर लोकल' की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »