जैसलमेर में जवानों संग दिवाली मना सकते हैं पीएम मोदी, CDS-सेना प्रमुख भी होंगे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी खास तरीके से दिवाली मनाने की तैयारी में हैं. पीएम इस बार जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेनाओं के जवानों के साथ दिवाली का जश्न मना सकते हैं.

Advertisement
पहले भी जवानों संग दिवाली मनाते आए हैं पीएम मोदी (फाइल फोटो) पहले भी जवानों संग दिवाली मनाते आए हैं पीएम मोदी (फाइल फोटो)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:35 PM IST
  • जवानों के साथ दिवाली मना सकते हैं पीएम मोदी
  • जैसलमेर बॉर्डर पर जवानों से कर सकते हैं मुलाकात

कोरोना काल के बीच देश में दिवाली मनाने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी खास तरीके से दिवाली मनाने की तैयारी में हैं. पीएम इस बार जैसलमेर बॉर्डर पर भारतीय सेनाओं के जवानों के साथ दिवाली का जश्न मना सकते हैं. पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख एमएम. नरवणे भी शामिल हो सकते हैं. 

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली का त्योहार जवानों के साथ ही मनाते आए हैं. पीएम मोदी ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड समेत अन्य जगहों पर जवानों के बीच जाकर दिवाली मनाई है. पीएम मोदी इस दौरान जवानों से मुलाकात करते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं और मिठाई खिलाते हैं. 

हाल ही में लेह में जवानों से मिले थे पीएम
पिछले काफी दिनों से भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर तनाव की स्थिति है. ऐसे में अगर पीएम मोदी सेना के जवानों से मुलाकात करते हैं, तो उनमें भी जोश भरेगा. बता दें कि लद्दाख तनाव के बीच इससे पहले पीएम मोदी अचानक ही लेह पहुंच गए थे. 

Advertisement

तब भी पीएम मोदी ने अचानक लेह पहुंच हर किसी को चौंका दिया था, साथ ही जवानों से बात की थी. पीएम मोदी ने वहां जवानों को संबोधित किया था और जोश भरा था.  

बता दें कि इस बार पीएम मोदी की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि कोरोना संकट के कारण दिवाली पर सावधानी बरतें और लोकल प्रोडक्ट को ही खरीदें. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »