Advertisement

Parliament Budget Session Live: 'हेट स्पीच BJP का प्रवक्ता बनने की क्वालिफिकेशन', राज्यसभा में बोले खड़गे

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 फरवरी 2026, 3:28 PM IST

Parliament Session Live Updates: संसद के चालू बजट सत्र का छठे दिन भी कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा हुआ. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 5 मिनट ही चल सकी. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

Parliament Budget Session Proceedings Live

संसद के चालू बजट सत्र के दौरान लोकसभा में गतिरोध जारी है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही जारी रखने की कोशिश की. स्पीकर की अपील के बावजूद हंगामा कर रहे सदस्य अपनी सीट पर नहीं गए. इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

वहीं, राज्यसभा में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में भी हंगामा हो रहा है. विपक्षी सदस्यों ने नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. लेफ्ट सांसद जॉन ब्रिटास ने सभापति से नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस का उल्लेख करते हुए सभापति से बिजनेस सस्पेंड करने की डिमांड की.
 

3:12 PM (17 मिनट पहले)

महिलाओं का वोटबैंक की तरह इस्तेमाल कर रही बीजेपी- खड़गे

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा के बाद अब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं और सामाजिक न्याय को कमजोर किया गया. इस सदन में पांच मुद्दे रखूंगा. महिला आरक्षण तत्काल लागू हो. उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. खडगे ने सरोजिनी नायडू के नेतृत्व का उदाहरण दिया और कहा कि सौ साल में संघ या बीजेपी, किसी ने कभी किसी महिला को नेतृत्व नहीं दिया.

2:49 PM (39 मिनट पहले)

लोकसभा स्पीकर के दफ्तर में भिड़े पक्ष-विपक्ष के सांसद, हुई तीखी बहस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के दफ्तर में सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्म बहस हुई है. लोकसभा स्पीकर के कार्यालय में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों में किताब बनाम किताब को लेकर यह बहस हुई है. इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ सदस्य नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो एक सांसद ने बनाया है.
 

2:23 PM (एक घंटा पहले)

पीयूष गोयल के बयान पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा, नड्डा ने दी ये सफाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

पीयूष गोयल ने राज्यसभा में अमेरिका के साथ डील पर बयान दिया. इस पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ. विपक्ष ने इस बात पर आपत्ति जताई कि सरकार जब तैयार थी, तब सदन से पहले सदन के बाहर बयान क्यों दिया. विपक्ष की आपत्ति पर जेपी नड्डा ने सफाई दी और कहा कि पीयूष गोयल ने कल पॉलिटिकल रेस्पॉन्स दिया था, पॉलिटिकल स्टेटमेंट नहीं. पॉलिटिकल स्टेटमेंट यहां दिया है. उन्होंने कहा कि पीयूष गोयल कल मुंबई में थे. बीमार थे. फिर भी यहां आकर स्टेटमेंट देने का प्रयास किया, लेकिन लोकसभा नहीं चली. अब अगर यहां बयान देते तो विपक्ष सवाल करता कि पहला अधिकार लोकसभा का है. पहले वहां बयान क्यों नहीं दिया. आज उन्होंने पहले लोकसभा में बयान दिया और उसके बाद इसे लेकर यहां आए.

2:18 PM (एक घंटा पहले)

लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में निशिकांत दुबे ने किताबें दिखाईं. इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों ने आज भी आसन पर कागज के टुकड़े फेंके. हंगामे के कारण पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.

Advertisement
2:12 PM (एक घंटा पहले)

'नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी...', निशिकांत दुबे ने सदन में दिखाईं किताबें 

Posted by :- Bikesh Tiwari

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि यहां एक किताब पर चर्चा चल रही है, जो छपी ही नहीं है. यहां उन किताबों पर बात करना चाहता हूं, जो नेहरू परिवार की गद्दारी, मक्कारी और भ्रष्टाचार के किस्सों से भरी पड़ी हैं. ये किताब है एडविना और नेहरू के किस्सों की, ये किताब है किस तरह से सोनिया गांधी ने 10 साल तक करप्शन के साथ सरकार को चलाया. ये नेहरू की किताब है कि चीन को कैसे दे दिया. ये इंदिरा गांधी की किताब है. ये एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर है. उन्होंने एक-एक कर किताबें दिखाईं. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने चेयर पर कागज के टुकड़े फेंके.

2:03 PM (एक घंटा पहले)

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू, राज्यसभा में बयान दे रहे पीयूष गोयल

Posted by :- Bikesh Tiwari

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है. हरीश बालयोगी धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे हैं. वहीं, राज्यसभा में पीयूष गोयल यूएस डील पर बयान दे रहे हैं. पीयूष गोयल ने 12 बजे लोकसभा में भी बयान दिया था. वही बयान अब वह राज्यसभा में भी दोहरा रहे हैं.

1:08 PM (2 घंटे पहले)

'अमेरिका से डील में भारतीय हितों का ध्यान...', लोकसभा में बोले पीयूष गोयल

Posted by :- Bikesh Tiwari

अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बयान दिया है. पीयूष गोयल ने संसद में आश्वस्त किया कि इस डील में भारत के संवेदनशील क्षेत्रों का पूरा ध्यान रखा गया है.

यह भी पढ़ें: 'कृषि और डेयरी में भारत के हित सुरक्षित', US डील पर लोकसभा में पीयूष गोयल ने दिया बयान

1:07 PM (2 घंटे पहले)

राज्यसभा में भोजनावकाश, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

राज्यसभा में भोजनावकाश हो गया है. उच्च सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

 

12:20 PM (3 घंटे पहले)

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर नहीं चल सकी. विपक्ष के हंगामे पर भड़के स्पीकर ने मर्यादा और परंपराओं के पालन की हिदायत दी.  स्पीकर ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.

Advertisement
12:17 PM (3 घंटे पहले)

Lok Sabha Live: 'विरोध का ये तरीका ठीक नहीं', विपक्ष पर भड़के स्पीकर

Posted by :- Bikesh Tiwari

पीयूष गोयल ने विपक्ष के हंगामे के बीच ही लोकसभा में यूएस डील पर बयान दिया. पीयूष गोयल के स्टेटमेंट के बाद हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इतने समय तक सरकार में रहने के बावजूद भी हम अपनी मर्यादाओं को तोड़ रहे हैं. आप उस इलाके में जाकर बोलोगे, तो ये ठीक नहीं है. विरोध का एक तरीका होता है. नहीं बोलने देंगे, बोलने देंगे, ये नियम प्रक्रिया से चलता है. यही मर्यादा बनाना चाहते हैं क्या. ये देखकर अच्छा लग रहा है क्या. मंत्री बोल रहे हैं और आप उधर जाकर खड़े हो रहे हैं. पहले भी विरोध हुआ है, लेकिन मर्यादा कभी किसी ने नहीं तोड़ी. आप शासन को मजबूर नहीं कर सकते. आप मर्यादा रखें, अच्छी परंपरा रखें. विरोध का तरीका होता है. विरोध शब्दों और तर्कों से होता है. ये सदन वैचारिक मतभेद बोलने के लिए ही है. अगर यही तरीका अपनाना चाहते हैं, तो अपनाएं. सभागृह का जितना अपमान करेंगे, देश देख रहा है. स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.

12:12 PM (3 घंटे पहले)

कृषि-डेयरी में भारत के हित सुरक्षित- पीयूष गोयल

Posted by :- Bikesh Tiwari

पीयूष गोयल लोकसभा में यूएस डील पर बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की फरवरी 2025 के अमेरिका दौरे के बाद दोनों पक्षों के वार्ताकारों ने गहन बातचीत की. भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील पक्षों की रक्षा करने में सफल रहा. पीएम मोदी ने भी कई बार ट्रंप से बातचीत की. इसके बाद अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया. यह टैरिफ दर कई देशों पर लगे टैरिफ से कम है. कृषि और डेयरी क्षेत्र में हम  भारत के हित सूुरक्षित रखने में सफल रहे. भारत और अमेरिका एक दूसरे की पूरक अर्थव्यवस्था हैं. अमेरिका डेटा, ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी देश है और हमारे लिए इन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य है. कई क्षेत्रों में भारत का निर्यात अमेरिका में भी काफी बढ़ेगा. विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ ये समझौता नवाचार को गति प्रदान करेगा. यह भारत के हित में है और देश को बहुत लाभ देगा.

 

12:04 PM (3 घंटे पहले)

Lok Sabha: लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरु, हंगामे के बीच लिए जा रहे लिस्टेड बिजनेस

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू हो गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है. हंगामे के बीच ही स्पीकर ओम बिरला ने स्थगन प्रस्ताव के किसी भी नोटिस को अनुमति नहीं देने की जानकारी दी. हंगामे के बीच ही लिस्टेड बिजनेस लिए जा रहे हैं.
 

12:02 PM (3 घंटे पहले)

'संसद आने की हिम्मत कर पाएंगे, मुझे नहीं लगता', पीएम पर बोले राहुल गांधी

Posted by :- Bikesh Tiwari

राहुल गांधी ने कहा् है कि जनरल नरवणे की किताब में लिखा है कि पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री से कहा कि जो उचित लगे, वो करो. यह जनरल की किताब में लिखा है. मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री आज हिम्मत कर पाएंगे संसद में आने की.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने 'गद्दार दोस्त' कहा तो केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने 'देश का दुश्मन', संसद के गेट पर भिड़ंत

11:42 AM (3 घंटे पहले)

Parliament Budget Session 2026: राघव चड्ढा ने उठाया खाद्यान्न में मिलावट का मुद्दा

Posted by :- Bikesh Tiwari

आम आदमी पाटी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इतना इस देश में दूध का उत्पादन नहीं है, जितना दूध बेचा जा रहा है. उन्होंने अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की डिमांड भी की. वहीं, बीजेपी की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने मैथिली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग की है.

Advertisement
11:39 AM (3 घंटे पहले)

Budget Session: संसद में बयान देंगे पीयूष गोयल

Posted by :- Bikesh Tiwari

वाणिज्य् मंत्री पीयूष गोयल संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे. पीयूष गोयल अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर संसद में जानकारी देंगे. वह लोकसभा में 12 बजे बोलेंगे. राज्यसभा में भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू होगी, तब पीयूष गोयल अपना यही बयान दोहराएंगे.
 

11:32 AM (3 घंटे पहले)

Parliament Live: लोकसभा में आज भी जोरदार हंगामा, 5 मिनट में स्थगित हुई कार्यवाही

Posted by :- Bikesh Tiwari

लोकसभा में आज भी कार्यवाही  शुरू होते ही जोरदार हंगामा हो गया. विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष के सदस्यों से स्पीकर ने बार-बार अपनी चेयर पर जाने की अपील की, लेकिन इसका विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. पांच मिनट के भीतर ही स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.