पाकिस्तानी गैंगस्टर का बड़ा प्लान फेल... दिल्ली-पंजाब में अस्पताल और पार्टी दफ्तर उड़ाने की थी साजिश, 4 गुर्गे दबोचे गए

दिल्ली और पंजाब में बड़े धमाके और टारगेट किलिंग की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट नेटवर्क से जुड़े चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में खुलासा हुआ है कि भीड़भाड़ वाले अस्पताल, राजनीतिक दल के दफ्तर और एक स्कूल संचालक को निशाना बनाने की तैयारी थी. रेकी की तस्वीरें और लोकेशन डिटेल पाकिस्तान भेजी गई थीं.

Advertisement
दिल्ली और पंजाब में बड़े हमले की साजिश से जुड़े पाकिस्तानी नेटवर्क का खुलासा (Photo: AI Generated) दिल्ली और पंजाब में बड़े हमले की साजिश से जुड़े पाकिस्तानी नेटवर्क का खुलासा (Photo: AI Generated)

संतोष शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर दिल्ली और पंजाब में बड़े हमलों की साजिश बनाई जा रही थी. चार संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे प्लान का खुलासा हुआ है. टारगेट में भीड़भाड़ वाले अस्पताल, एक राजनीतिक पार्टी का दफ्तर और पंजाब का एक स्कूल चलाने वाला शख्स था.

पाकिस्तान में रहने वाला एक गैंगस्टर है, जिसका नाम है शहजाद भट्टी. वो एक और गैंगस्टर आबिद जट के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. यह दोनों मिलकर भारत में बड़े हमले करवाना चाहते थे.इसके लिए शहजाद भट्टी ने भारत में अपने कुछ लोगों को काम पर लगाया था.

किन लोगों को पकड़ा गया?

Advertisement

चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके नाम हैं, महकाब, गगनदीप सिंह उर्फ गुरी, शाहरुख और मुशर्रफ.

इन लोगों ने क्या किया था?

महकाब और गगनदीप उर्फ गुरी ने उन जगहों पर जाकर पहले से देख-भाल कर ली थी जहां हमला करना था. इसे रेकी कहते हैं यानी पहले से जगह को अच्छे से देखना और समझना कि हमला कैसे होगा. इन्होंने उन जगहों की वीडियो और फोटो भी खींची और साथ में उस जगह की लोकेशन यानी GPS डिटेल भी नोट की. 

यह सब पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी को भेजा गया. शाहरुख और मुशर्रफ का काम था हथियार और बम-विस्फोटक का इंतजाम करना. ये दोनों सोशल मीडिया पर यह भी खोज रहे थे कि अस्पताल को कैसे उड़ाया जाए और धमाके कैसे किए जाएं.

शहजाद भट्टी नेटवर्क का नया मॉड्यूल ध्वस्त (Photo: AI Generated)


हमले का प्लान क्या था?

Advertisement

जैसे ही हथियार और विस्फोटक मिल जाते, फौरन हमला कर दिया जाता. हथियार खुद पाकिस्तान से शहजाद भट्टी अपने नेटवर्क के जरिए महकाब और गगनदीप को भेजने वाला था.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए दिल्ली में किसे मिली कमान

कहां-कहां हमला होना था?

दिल्ली और पंजाब के भीड़भाड़ वाले अस्पताल, एक राजनीतिक पार्टी का दफ्तर और पंजाब में एक स्कूल चलाने वाले शख्स को निशाना बनाने की साजिश थी. हालांकि उस स्कूल वाले का नाम अभी इन आरोपियों को नहीं बताया गया था. कहा गया था कि जब हथियार मिल जाएंगे, तब बताएंगे कि आखिरी टारगेट कौन है.

शहजाद भट्टी का बड़ा नेटवर्क

शहजाद भट्टी सिर्फ दिल्ली और पंजाब ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी टारगेट किलिंग यानी किसी खास इंसान को चुन-चुनकर मारने और बड़े हमलों की योजना बना रहा था.

उत्तर प्रदेश की ATS यानी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में लगी हुई है. अब तक वो शहजाद भट्टी के चार अलग-अलग गुट यानी मॉड्यूल पकड़ चुकी है. 150 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है और 13 लोगों को जेल भेजा जा चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »