हुगली में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत, 13 बकरियों की भी गई जान

पश्चिम बंगाल के हुगली में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 13 बकरियों की भी जान चली गई. इस घटना में 9 लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुजुर्ग की मौत उस वक्त हुई जब वो गाय चराने खेत में गए हुए थे.

Advertisement
ये सांकेतिक तस्वीर है ये सांकेतिक तस्वीर है

भोलानाथ साहा

  • हुगली,
  • 01 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:01 AM IST

पश्चिम बंगाल के हुगली में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग व्यक्ति और 13 बकरियों की जान चली गई. घटना गौघाट इलाके की है जहां देर शाम भारी बारिश के दौरान ही आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में कई लोग आ गए. इसमें बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि 9 लोग झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

गौघाट के गोविंदपुर गांव में देर शाम भारी बारिश के दौरान ही बिजली गिर गई जिसमें 63 साल के बुजुर्ग रमेश दास की मौत हो गई. रमेश दास मैदान में गाय चराने गये थे. 

वहीं दूसरी घटना नकुंडा ग्राम पंचायत के कोटा गांव में हुई जहां बिजली गिरने से 13 बकरियों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए आरामबाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. इस घटना की खबर इलाके में पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया.

मृतक रमेश दास के नाती देवाशीष दास ने बताया कि उसके दादा खेत में गाय चराने गए थे तभी भारी बारिश के बीच वज्रपात हुई और वो घायल हो गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

घटना को लेकर स्थानीय निवासी दिलीप दास ने बताया कि रमेश दास के अलावा इस वज्रपात की घटना में अन्य 9 लोग भी जख्मी हो गए जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं इसके अलावा इस दुर्घटना में 13 बेजुबान बकरियों की भी मौत हो गई.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »