Heat Alert: 47 डिग्री वाली गर्मी से दिल्ली-NCR से राजस्थान तक लोग परेशान, ऊपर से पावर कट!

उत्तर भारत के कई शहर इन दिनों भीषण गर्मी और बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहे हैं. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दिन की तपिश तो सहन करना मुश्किल है, रातें भी उमस भरी हो रही हैं. वहीं, बिजली कटौती ने स्थिति को और बदतर बना दिया है.

Advertisement
भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में है. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. दिन की तपिश सहन करना मुश्किल हो रहा है तो रातें भी गर्म हवाओं के कारण राहत नहीं दे पा रही हैं. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है. स्वास्थ्य विभाग ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement

राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी, ट्रैफिक सिग्नल पर लगाए गए टेंट
राजस्थान में गर्मी ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. अलवर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है. ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम ने प्रमुख चौराहों पर कम्यूटरों को राहत देने के लिए टेंट लगाए हैं, ताकि सिग्नल पर खड़े लोग सीधे सूर्य की किरणों से बच सकें. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक घर से बाहर न निकलें.

यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश भी पूरी तरह से गर्मी की आग में जल रहा है. औरैया में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. लोग बार-बार चेहरा धोकर और सिर पर पानी डालकर खुद को ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं. सार्वजनिक पानी के कूलरों पर भीड़ लगी हुई है. चंदौली और आसपास के इलाकों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है. लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं और पूरी तरह ढककर निकल रहे हैं. सड़कों पर नारियल पानी और जूस की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ दिख रही है.

Advertisement

कानपुर में गुस्साए लोग सड़कों पर उतरे
सबसे ज्यादा परेशानी बिजली संकट के कारण हो रही है. कानपुर में लंबे समय तक बिजली न आने से लोगों का धैर्य टूट गया. कई इलाकों में लोगों ने सड़कें जाम कर दीं, बिजली विभाग के दफ्तरों का घेराव किया और नारेबाजी की. "गर्मी में बिजली नहीं तो सांस कैसे लें?" जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी दिखाई दिए. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया है.

गुरुग्राम में 46°C पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हरियाणा के गुरुग्राम में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. दिल्ली-एनसीआर के बाकी इलाकों की तरह यहां भी दिन में लू और तेज गर्म हवाएं चल रही हैं. रात में नमी बढ़ने से गर्मी कम नहीं हो पा रही. गुरुग्राम के सीएमओ ने हीटवेव स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

हाय... गर्मी ने जला डाला, कहां तक जाएगा पारा? पूरे हफ्ते नहीं राहत

IMD का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गर्मी और भी बढ़ सकती है. लोगों को हाइड्रेटेड रहने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और छाया में रहने की सलाह दी जा रही है.

Advertisement

गर्मी से कब मिलेगी राहत?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश या आंधी की संभावना है, जो गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है. लेकिन फिलहाल उत्तर भारत के लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना होगा. लोगों से अपील की जा रही है कि गर्मी से बचाव के लिए जागरूक रहें. पानी ज्यादा पिएं और बाहर निकलने से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »