बंगाल: फायरिंग-लाठीचार्ज, नेताजी की जयंती पर मर्यादा तार-तार, TMC-BJP वर्करों में भिड़ंत

बैरकपुर के भाटपाड़ा में हालात इतने खराब हो गई कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों को हवाई फायर करनी पड़ी. दरअसल विवाद तब हुआ जब नेताजी की 125 वीं जयंती पर नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. 

Advertisement
भाटपाड़ा में नेताजी जयंती पर हंगामा (फोटो-आजतक) भाटपाड़ा में नेताजी जयंती पर हंगामा (फोटो-आजतक)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 23 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST
  • नेताजी की जयंती पर बंगाल में हंगामा
  • 125वीं जयंती मना रहा है देश
  • माल्यार्पण को लेकर भिड़े TMC-BJP कार्यकर्ता

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी की सियासत थमी नहीं. पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में नेताजी को श्रद्धांजलि देते वक्त हालात इतने बिगड़े कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों को हवाई फायर करनी पड़ी.

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर रविवार को टीएमसी और बीजेपी में भिड़ंत हो गई. हालात इतने खराब हो गए कि बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों को हवाई फायर करनी पड़ी. दरअसल विवाद तब हुआ जब नेताजी की 125 वीं जयंती पर नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. 

Advertisement

BJP सांसद के सुरक्षाकर्मियों ने की फायरिंग

अर्जुन सिंह के मौके पर पहुंचते ही टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में कहासुनी शुरू हो गई और नौबत हाथापाई पर आ गई. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने अर्जुन सिंह को लक्ष्य करके पत्थर चलाए. इसके बाद अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और अर्जुन सिंह को सुरक्षित स्थान पर ले गए. इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद थी. 

 

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. बीजेपी का आरोप है कि अर्जुन सिंह की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. टीएमसी का आरोप है कि अर्जुन सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने 7 राउंड फायरिंग की है यह बिल्कुल गलत काम हुआ है. 

Advertisement

टीएमसी के लोगों ने हमला किया- बीजेपी सांसद

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि रविवार सुबह 10:30 बजे हमारे विधायक पवन सिंह नेताजी को श्रद्धांजलि देने गए थे, तभी टीएमसी के गुंडों ने उन पर हमला किया, उन पर गोलियां चलाईं, ईंटें भी फेंकीं... मेरे पहुंचने पर उन्होंने मुझ पर भी हमला किया. पुलिस के सामने सब कुछ हो रहा था...मेरी गाड़ी तोड़ दी गई. 

हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »