मुंबई में NCB ने पकड़ी 1745 करोड़ की कोकीन, ड्रग तस्करी के खिलाफ एक्शन में एजेंसी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मुंबई में 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 1,745 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के खिलाफ की गई है.

Advertisement
Guwahati NCB busts Myanmar-linked drug network, seizes Rs 12.5 crore heroin via riverine route Guwahati NCB busts Myanmar-linked drug network, seizes Rs 12.5 crore heroin via riverine route

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए मुंबई में 349 किलोग्राम हाई-ग्रेड कोकीन जब्त की है. बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है.  एजेंसी की इस कार्रवाई को ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले तस्करी गिरोह को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है.

Advertisement

गृहमंत्री ने भी दी जानकारी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में जानकारी दी कि, NCB ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान मुंबई में 349 किलोग्राम हाई क्वालिटी वाली कोकीन जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 1,745 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सरकार नशीले पदार्थों के कार्टेल को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में NCB ने ‘बॉटम-टू-टॉप’ रणनीति अपनाई, जिसमें एक छोटे कंसाइनमेंट से सुराग लेकर पूरे बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई गई. उन्होंने इस बड़ी कार्रवाई के लिए NCB टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन देश में ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूत करेगा.

Advertisement

सलीम डोला को कुछ दिन पहले लाया गया है भारत
बता दें कि कुछ ही दिन पहले बड़े ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत लाया गया था. इसके बाद ही यह बड़ी कार्रवाई हुई है. सलीम डोला एक नशीले पदार्थों का तस्कर है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम का सहयोगी है. सलीम डोला भारत में भी कई मामलों में वांटेड है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि मुंबई पुलिस भी उसे लंबे समय से तलाश रही थी. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी बताया जाता है, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement