3000 किलो ड्रग्स बरामदगी मामले में दुबई तक लिंक, NIA के रडार पर दिल्ली का बड़ा बिजनेसमैन

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पकड़े गए 3000 किलो ड्रग्स मामले की जांच में नया मोड़ आया है. इस मामले NIA की राडार पर दिल्ली का एक बड़ा बिजनेसमैन है, जो Playboy नाम से एक क्लब चलाता है. वहीं ड्रग्स की इस सप्लाई के तार अफगानिस्तान से जुड़े होने का भी अंदेशा है.

Advertisement
 3000 किलो ड्रग्स से जुड़ा मामला (सांकेतिक फोटो) 3000 किलो ड्रग्स से जुड़ा मामला (सांकेतिक फोटो)

कमलजीत संधू

  • दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर भारी मात्रा में पकड़े गए ड्रग्स की जांच कर रही NIA के हाथ मामले में कुछ अहम जानकारी लगी है. 3000 किलो पकड़े गए ड्रग्स के तार गुजरात से लेकर दिल्ली और अफगानिस्तान से लेकर दुबई तक से जुड़ते दिख रहे हैं. वहीं इस मामले में NIA की रडार पर दिल्ली का एक बड़ा बिजनेसमैन कबीर तलवार भी है, जो सम्राट होटल में Playboy नाम से एक प्राइवेट क्लब का मालिक है. उसे जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

Advertisement

होटल सम्राट को ऑपरेट करने वाली सरकारी कंपनी इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ITDC) ने इस खबर के सामने आने के बाद कहा कि प्लेबॉय क्लब और उसके मालिक कबीर तलवार से उसका कोई नाता नहीं है. कंपनी ने कहा, 'हम यह साफ करना चाहते हैं कि क्लब होटल सम्राट का नहीं है. उस परिसर को एक प्राइवेट पार्टी को किराये पर दिया गया था, जो उसे चलाती और मैनेज करती है. होटल सम्राट या आईटीडीसी का क्लब या मामले से कोई लेना-देना नहीं है.'

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर 3000 किलो ड्रग्स की जब्ती की गई थी. इस ड्रग्स की खरीद और डिलीवरी में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता भी सामने आई है. जबकि Playboy क्लब के मालिक को लेकर NIA को संदेह है कि वह अफगानी लोगों से ड्रग्स की खरीद कर रहा था और दुबई के रास्ते से उन्हें पैसा पहुंचा रहा था. भारत में इसकी सप्लाई मुंद्रा पोर्ट के माध्यम से हो रही थी. NIA का अंदेशा है कि कारोबारी कबीर तलवार इस ड्रग्स को सर्कुलेट करता था, जबकि इस खेप का एक हिस्सा पंजाब जाता था.

Advertisement

जांच के दौरान इस मामले में संलिप्त पाए गए अफगानी लोगों को NIA ने गिरफ्तार किया है. उन्हें ड्रग्स की खेप के आयात और ट्रांसपोर्ट का षडयंत्र रचने का आरोपी पाया गया है. इस मामले में NIA ने 16 लोगों के खिलाफ पहले ही एक चार्जशीट दाखिल की है.

NIA ने मुंद्रा पोर्ट पर पकड़े गए 3000 किलो ड्रग्स को लेकर दिल्ली के बिजनेसमैन कबीर तलवार से पूछताछ की है. इतनी बड़ी मात्रा में पकड़े गए ड्रग्स को जब्त कर लिया गया. इसे देश में सेमी प्रोसेस्ड टाल्क स्टोन की खेप के तौर पर आयातित किया गया. इसका मूल अफगानिस्तान से जुड़ा है, जबकि भारत ये ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट से पहुंचा था.  NIA ने ये केस अपने हाथ में अक्टूबर 2021 में लिया था.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »