'मैं अकेली न महसूस करूं...', कैंसर पीड़ित बच्ची की मासूम इच्छा पूरी करने के एमपी की महिला अफसर ने मुंडवाया सिर

मध्य प्रदेश की सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने कैंसर पीड़ित बच्ची का हौसला बढ़ाने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया. बच्ची ने कहा था कि कोई उसके जैसा दिखेगा तो उसे अकेला नहीं लगेगा.

Advertisement
सिंगरौली नगर निगम आयुक्त ने कैंसर पीड़िता के साथ देने के लिए सिर मुडवा लिया. (फोटो-Insta/@savitapradhan) सिंगरौली नगर निगम आयुक्त ने कैंसर पीड़िता के साथ देने के लिए सिर मुडवा लिया. (फोटो-Insta/@savitapradhan)

aajtak.in

  • सिंगरौली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है. यहां की नगर निगम आयुक्त (कमिश्नर) सविता प्रधान ने इंसानियत और हमदर्दी की एक नई मिसाल पेश की है. उन्होंने कैंसर का इलाज करा रही एक छोटी बच्ची का हौसला बढ़ाने के लिए अपने सिर के पूरे बाल कटवा दिए हैं. कमिश्नर का यह कदम सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है.

Advertisement

दरअसल, कैंसर के भारी इलाज और कीमोथेरेपी के दौरान उस छोटी सी बच्ची के सारे बाल झड़ गए थे. बाल गिरने के बाद बच्ची खुद को बहुत अलग और अकेला महसूस कर रही थी. उसने अपनी दिल की बात जाहिर करते हुए एक सरल लेकिन भावुक इच्छा जताई.

उसने कहा कि अगर कोई उसके जैसा दिखेगा, तो उसे अकेलापन महसूस नहीं होगा. बच्ची की इस इमोशनल अपील को सुनकर महिला अफसर का दिल पिघल गया.

बच्ची के अकेलेपन को दूर करने और उसका मनोबल बढ़ाने के लिए सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने तुरंत अपना सिर मुंडवा लिया. उन्होंने अपने मुंडवाए हुए सिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. उन्होंने बताया कि यह कदम उन्होंने केवल उस मासूम बच्ची की इच्छा पूरी करने और उसे हिम्मत देने के लिए उठाया है.

यह भी पढ़ें: छठी बार कैंसर झेल रही पत्नी, दर्द देख इमोशनल हुआ 'फैमिली मैन' एक्टर, बोले- पुराना चेहरा याद करती है

Advertisement

'पब्लिसिटी के लिए नहीं, इंसानियत के लिए उठाया कदम'

जब मीडिया ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बच्ची या उसके परिवार की पहचान उजागर करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वह परिवार की निजता को खतरे में नहीं डालना चाहती हैं.

सविता प्रधान ने कहा, 'मैंने यह काम किसी पब्लिसिटी या प्रचार के लिए नहीं किया है. यह पूरी तरह से एक मानवीय कदम है. मैंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें सिर्फ इसलिए डालीं ताकि लोग मेरे अचानक सिर मुंडवाने को लेकर तरह-तरह की बातें या अफवाहें न फैलाएं.

अफसर के इस संवेदनशील व्यवहार की चारों तरफ सराहना हो रही है. लोग उनकी तस्वीरों पर कमेंट करके उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों में ऐसी संवेदनशीलता और इंसानियत कम ही देखने को मिलती है. सविता प्रधान ने एक सच्चे जनसेवक की पहचान पेश की है.

यह भी पढ़ें: मां का हमेशा ख्याल रखना... कैंसर से जूझ रहे पिता की बेटे से आखिरी बातचीत वायरल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »